Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

धोखा पर शेर

माशूक़ की एक सिफ़त उस

का फ़रेबी होना भी है। वो हर मआमले में धोखे-बाज़ साबित होता है। वस्ल का वादा करता है लेकिन कभी वफ़ा नहीं करता है। यहाँ माशूक़ के फ़रेब की मुख़्तलिफ़ शक्लों को मौज़ू बनाने वाले कुछ शेरों का इन्तिख़ाब हम पेश कर रहे हैं इन्हें पढ़िये और माशूक़ की उन चालाकियों से लुत्फ़ उठाइये।

वो ज़हर देता तो सब की निगह में आ जाता

सो ये किया कि मुझे वक़्त पे दवाएँ न दीं

अख़्तर नज़्मी

तिरे वा'दों पे कहाँ तक मिरा दिल फ़रेब खाए

कोई ऐसा कर बहाना मिरी आस टूट जाए

फ़ना निज़ामी कानपुरी

तू भी सादा है कभी चाल बदलता ही नहीं

हम भी सादा हैं इसी चाल में आ जाते हैं

अफ़ज़ल ख़ान

मुद्दत हुई इक शख़्स ने दिल तोड़ दिया था

इस वास्ते अपनों से मोहब्बत नहीं करते

साक़ी फ़ारुक़ी

ज़ख़्म लगा कर उस का भी कुछ हाथ खुला

मैं भी धोका खा कर कुछ चालाक हुआ

ज़ेब ग़ौरी

जो उन मासूम आँखों ने दिए थे

वो धोके आज तक मैं खा रहा हूँ

Interpretation: Rekhta AI

यह शेर मासूमियत और धोखे के टकराव पर टिका है। प्रिय की ‘मासूम’ आँखें बाहर से सच्ची लगती हैं, पर वही आकर्षण प्रेमी को भटका देता है। वक्त बीत गया, फिर भी उस भ्रम का असर खत्म नहीं हुआ। भाव में प्रेम के साथ पछतावा और लंबे समय तक रहने वाली पीड़ा है।

फ़िराक़ गोरखपुरी

बाग़बाँ ने आग दी जब आशियाने को मिरे

जिन पे तकिया था वही पत्ते हवा देने लगे

साक़िब लखनवी

किसी का यूँ तो हुआ कौन उम्र भर फिर भी

ये हुस्न ओ इश्क़ तो धोका है सब मगर फिर भी

Interpretation: Rekhta AI

यह शेर जीवन का कड़वा अनुभव कहता है कि प्रेम में पूरी, स्थायी मिल्कियत या साथ बहुत कम मिलता है। ‘सुंदरता’ और ‘प्रेम’ को ‘धोखा’ कहना उनके उस वादे की ओर इशारा है जो पूरा नहीं होता और दिल को भटकाता है। फिर भी, बार-बार आता “फिर भी” बताता है कि समझ आ जाने पर भी मन खिंचता रहता है। इसी समझ और चाह की खींचतान में शेर की पीड़ा है।

फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़ासला नज़रों का धोका भी तो हो सकता है

वो मिले या न मिले हाथ बढ़ा कर देखो

निदा फ़ाज़ली

आशिक़ी में बहुत ज़रूरी है

बेवफ़ाई कभी कभी करना

बशीर बद्र

हम उसे याद बहुत आएँगे

जब उसे भी कोई ठुकराएगा

क़तील शिफ़ाई

अक़्ल कहती है दोबारा आज़माना जहल है

दिल ये कहता है फ़रेब-ए-दोस्त खाते जाइए

माहिरुल क़ादरी

आदमी जान के खाता है मोहब्बत में फ़रेब

ख़ुद-फ़रेबी ही मोहब्बत का सिला हो जैसे

इक़बाल अज़ीम

वफ़ाओं के बदले जफ़ा कर रहे हैं

मैं क्या कर रहा हूँ वो क्या कर रहे हैं

बहज़ाद लखनवी

धोका था निगाहों का मगर ख़ूब था धोका

मुझ को तिरी नज़रों में मोहब्बत नज़र आई

शौकत थानवी

इक सफ़र में कोई दो बार नहीं लुट सकता

अब दोबारा तिरी चाहत नहीं की जा सकती

जमाल एहसानी

अहबाब को दे रहा हूँ धोका

चेहरे पे ख़ुशी सजा रहा हूँ

क़तील शिफ़ाई

मेरे ब'अद वफ़ा का धोका और किसी से मत करना

गाली देगी दुनिया तुझ को सर मेरा झुक जाएगा

क़तील शिफ़ाई

समझा लिया फ़रेब से मुझ को तो आप ने

दिल से तो पूछ लीजिए क्यूँ बे-क़रार है

लाला माधव राम जौहर

यार मैं इतना भूका हूँ

धोका भी खा लेता हूँ

अक्स समस्तीपुरी

इक बरस भी अभी नहीं गुज़रा

कितनी जल्दी बदल गए चेहरे

कैफ़ अहमद सिद्दीकी

'ख़ालिद' मैं बात बात पे कहता था जिस को जान

वो शख़्स आख़िरश मुझे बे-जान कर गया

ख़ालिद शरीफ़

हर-चंद ए'तिबार में धोके भी हैं मगर

ये तो नहीं किसी पे भरोसा किया न जाए

जाँ निसार अख़्तर

ऐ मुझ को फ़रेब देने वाले

मैं तुझ पे यक़ीन कर चुका हूँ

अतहर नफ़ीस

जिन की ख़ातिर शहर भी छोड़ा जिन के लिए बदनाम हुए

आज वही हम से बेगाने बेगाने से रहते हैं

हबीब जालिब

किस ने वफ़ा के नाम पे धोका दिया मुझे

किस से कहूँ कि मेरा गुनहगार कौन है

नजीब अहमद

हाथ छुड़ा कर जाने वाले

मैं तुझ को अपना समझा था

ख़ालिद मोईन

चमन के रंग-ओ-बू ने इस क़दर धोका दिया मुझ को

कि मैं ने शौक़-ए-गुल-बोसी में काँटों पर ज़बाँ रख दी

अख़्तर होशियारपुरी

ऐसे मिला है हम से शनासा कभी न था

वो यूँ बदल ही जाएगा सोचा कभी न था

ख़ुमार फ़ारूक़ी

दिखाई देता है जो कुछ कहीं वो ख़्वाब न हो

जो सुन रही हूँ वो धोका न हो समाअत का

फ़ातिमा हसन

गिन रहा हूँ हर्फ़ उन के अहद के

मुझ को धोका दे रही है याद क्या

अज़ीज़ हैदराबादी

अक्सर ऐसा भी मोहब्बत में हुआ करता है

कि समझ-बूझ के खा जाता है धोका कोई

मज़हर इमाम

जो बात दिल में थी उस से नहीं कही हम ने

वफ़ा के नाम से वो भी फ़रेब खा जाता

अज़ीज़ हामिद मदनी

अजब नहीं कि ये दरिया नज़र का धोका हो

अजब नहीं कि कोई रास्ता निकल आए

इरफ़ान सिद्दीक़ी

मिरा वजूद हक़ीक़त मिरा अदम धोका

फ़ना की शक्ल में सर-चश्मा-ए-बक़ा हूँ मैं

हादी मछलीशहरी

मुझी को पर्दा-ए-हस्ती में दे रहा है फ़रेब

वो हुस्न जिस को किया जल्वा-आफ़रीं मैं ने

अख़्तर अली अख़्तर

मुझे अब आप ने छोड़ा कि मैं ने

इधर तो देखिए किस ने दग़ा की

लाला माधव राम जौहर

ये भी इक धोका था नैरंग-ए-तिलिस्म-ए-अक़्ल का

अपनी हस्ती पर भी हस्ती का हुआ धोका मुझे

हफ़ीज़ जालंधरी

कितने ही साँप यहाँ आ के पड़े रहते हैं

इस लिए आस्तीं दिल से भी बड़ी रक्खी है

आदिल फ़रहत

अजीब वक़्त है अब दोस्तों के चाक़ू को

मिरे क़लम की नहीं उँगलियों की हसरत है

रज़ा अश्क

मिरे ख़िलाफ़ मिरे दोस्तों की साज़िश है

मैं जानता हूँ मगर देख कर भी अंधा हूँ

ज़मीरुद्दीन साजिद

यक़ीन कर वो तिरे पास लौट आएगा

जब उस का उठने लगेगा यक़ीन लोगों से

वरुण आनंद

एक मैं जी न सकी दे के ज़माने को फ़रेब

यूँ तो इस शहर में जीने के बहाने थे बहुत

राहत सुल्ताना

फिर ओढ़ कर चली है हवस इश्क़ की रिदा

फिर बढ़ गए फ़रेब के इम्काँ नए नए

सय्यदा शान-ए-मेराज

किसी के घर में लगाई है आग अपनों ने

तमाशा देख रही हैं तमाश-बीं आँखें

ज़किया ग़ज़ल

किस को देखूँ मैं किस से बात करूँ

कितने चेहरे हैं एक चेहरे पे

इरशाद देहलवी

अब और हिम्मत नहीं है हम में तुम्हारी चालों से थक चुके हैं

यक़ीन तुम पर ज़रा भी होता तो फिर से यारी ज़रूर करते

मुहम्मद रज़ा हैदरी

ख़ुद-फ़रेबी में मुब्तला रख कर

ज़ुल्म की तुम ने इंतिहा की है

अज़ीम हैदराबादी

अपना जीना एक धोका अपना मरना इक फ़रेब

ज़िंदगी से ज़िंदगी की तर्जुमानी हो तो क्या

कलीम अहमदाबादी

छल कपट से एक रावन की तरह

हर किसी के दिल को तड़पाती तो है

नरेंद्र मोहन मेहरबाँ

Jashn-e-Rekhta 11th Edition | 29-30-31 Jan, 2027 Buy Tickets

बोलिए