तुम्हारी बे-रुख़ी को ख़ाक परवा
तिरी महफ़िल में कोई ख़ाक आए
सोचा नहीं था मैं ने कभी तेरे जैसा शख़्स
मुँह फेर लेगा मुझ को परेशान देख कर
देखो हमारे दिल में उजाले हैं हर तरफ़
हम इस के बावजूद उजालों से दूर हैं
करवट बदल ली दोनों ने इक ख़ामुशी के बाद
मैं रो पड़ा और उस को उधर नींद आ गई
हाए तुम तो दिल से मिलने वाले थे
तुम ने कब से हाथ मिलाना सीख लिया