Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

परिवहन के साधन पर शेर

रात थी जब तुम्हारा शहर आया

फिर भी खिड़की तो मैं ने खोल ही ली

शारिक़ कैफ़ी

सुब्ह-ए-काज़िब की हवा में दर्द था कितना 'मुनीर'

रेल की सीटी बजी तो दिल लहू से भर गया

मुनीर नियाज़ी

सवारी सिर्फ़ इक उतरी है और मैं

भरी गाड़ी में तन्हा रह गया हूँ

मेह्र फ़ाम

साथ वाली निशस्त ख़ाली हुई

रास्ते में उतर गया मिरा दिल

अम्बरीन सलाहुद्दीन

अच्छा भला रवाँ था तिरी याद की तरफ़

फिर यूँ हुआ कि रेल का काँटा बदल गया

इकराम आरफ़ी

आप का इस से वास्ता खिड़की से देखने का है

मुझ को तो दीजे रास्ता मेरा तो शहर आ गया

शब्बीर हसन

चाहे अपने घर का ही गैरज हो

गाड़ी अपनी लॉक होनी चाहिए

ख़बीब नासिफ़

रात ढलने को है और आख़िरी गाड़ी वाला

मुझ से कहता है कि तुझ को भी कहीं जाना है

अख़्तर उस्मान

दोस्ती की चलती गाड़ी से उतर जाते हैं लोग

और अपना मुँह भी आगे की तरफ़ रखते नहीं

ज़हीर मुफ़्ती

रेल के ज़ोर-ओ-शोर से सारा मकाँ लरज़ गया

ओस अलग न हो सकी खिलते हुए गुलाब से

ज़फ़र इक़बाल

तुम्हारे शहर को जाते ये लारियों वाले

सदा लगाते नहीं मुझ पे तंज़ करते हैं

अली अब्बास शाह

बस का सफ़र था ज़िंदगी जिस में शरीक तू भी था

जाने कब आँख लग गई जाने तू कब उतर गया

मंज़र मुफ़्ती

वापसी पर दूसरी बस में उसे देखा गया

साथ वाली सीट पर था वो मिरी जाते हुए

शोएब मुजीब

करना है सफ़र मुझ को इसी बस से लटक कर

जिस शहर भी जाए मिरी तक़दीर भटक कर

अहमद ज़ोहैब
बोलिए