साहिल सहरी के शेर
मैं लौटने के इरादे से जा रहा हूँ मगर
सफ़र सफ़र है मिरा इंतिज़ार मत करना
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
तुम्हारी याद सुकूँ का सबब तो है लेकिन
तुम्हारी याद से तन्हाई कम नहीं होती
मैं ऐसे शहर के बाज़ार में सजा कि जहाँ
मुझे ख़रीदने वालों की जेब ख़ाली है
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
बच्चों की ज़िद वापस लाई हँसने-हँसाने वालों में
बरसों बा'द हुए हम शामिल 'ईद मनाने वालों में
मुफ़लिसी में क्या मनाई जाएँ ख़ुशियाँ 'ईद की
दिल में नश्तर बन के चुभती हैं सिवय्याँ 'ईद की
नया चेहरा नया लहजा नया मज़मून देते हैं
ग़ज़ल कहते हैं हम जब भी ग़ज़ल को ख़ून देते हैं
-
टैग : उसलूब
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
रफ़्ता रफ़्ता वक़्त-ए-अंजाम-ए-सफ़र आ जाएगा
रास्ते जब ख़त्म हो जाएँगे घर आ जाएगा
अपने वतन की छोड़ के मिट्टी नहीं गए
अच्छे वही रहे जो कराची नहीं गए
ज़िंदगी के मौसमों की बर्क़-रफ़्तारी तो देख
उड़ रहे हैं 'उम्र के दिन रात पत्तों की तरह
ज़िंदगी से गुफ़्तुगू के राब्ते कट जाएँगे
इतना मत चिल्लाओ वर्ना फेफड़े फट जाएँगे
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
बेहतर तो है कि हम ही से सुनिए हमारी बात
दुनिया बयाँ करेगी तो होगी बयाँ ग़लत
-
शेयर कीजिए
- ग़ज़ल देखिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
मेरा हमदर्द अगर है तो 'अदू किस का है
कुछ पता तो चले किस रंग में तू किस का है
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड