जैसे हो ताक़चे में दिया आप का बदन
जैसे हो ताक़चे में दिया आप का बदन
मौज-ए-नसीम-ओ-बंद-ए-क़बा आप का बदन
जुगनू से रक़्स करते हुए संग संग हैं
क़ौस-ए-क़ुज़ह सी खींचता सा आप का बदन
तितली के सारे रंग हुए पैरहन हसीं
राबील और समन से सजा आप का बदन
सीमीं परिंद उड़ान भरे जिस तरह कहीं
जैसे हो तीर ज़हर बुझा आप का बदन
हर चंद चाँद ओढ़े हुए है रिदा-ए-नूर
बढ़ कर ही हद से दूधिया था आप का बदन
कम-रुत्बा आज ताज-महल के क़रीं हुआ
या'नी है ताज आगरा का आप का बदन
ऐ ख़ुश-ख़िराम 'अफ़्व करें दरगुज़र करें
ज़ेर-ए-निगाह-ए-'आसी रहा आप का बदन
शर्मिंदा-ए-क़लम न हुए हस्ब-ए-हाल हम
क्या आप ख़ुश-ख़िसाल हैं क्या आप का बदन
'हसरत' हदीस-ए-सोज़ सुनाऊँगा फिर कभी
अब राख हूँगा मैं जो जला आप का बदन
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.