Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

अकबर हैदराबादी के शेर

3.6K
Favorite

श्रेणीबद्ध करें

चराग़-ए-राहगुज़र लाख ताबनाक सही

जला के अपना दिया रौशनी मकान में ला

ख़ुद-परस्ती ख़ुदा बन जाए

एहतियातन गुनाह करता हूँ

दिल दबा जाता है कितना आज ग़म के बार से

कैसी तन्हाई टपकती है दर दीवार से

छोड़ के माल-ओ-दौलत सारी दुनिया में अपनी

ख़ाली हाथ गुज़र जाते हैं कैसे कैसे लोग

आँख में आँसू का और दिल में लहू का काल है

है तमन्ना का वही जो ज़िंदगी का हाल है

लबों पर तबस्सुम तो आँखों में आँसू थी धूप एक पल में तो इक पल में बारिश

हमें याद है बातों बातों में उन का हँसाना रुलाना रुलाना हँसाना

हिम्मत वाले पल में बदल देते हैं दुनिया को

सोचने वाला दिल तो बैठा सोचा करता है

मुसाफ़िरत का वलवला सियाहतों का मश्ग़ला

जो तुम में कुछ ज़ियादा है सफ़र करो सफ़र करो

आँखों को देखने का सलीक़ा जब गया

कितने नक़ाब चेहरा-ए-असरार से उठे

बुरे भले में फ़र्क़ है ये जानते हैं सब मगर

है कौन नेक कौन बद नज़र नज़र की बात है

रुत बदली तो ज़मीं के चेहरे का ग़ाज़ा भी बदला

रंग मगर ख़ुद आसमान ने बदले कैसे कैसे

रस्ते ही में हो जाती हैं बातें बस दो-चार

अब तो उन के घर भी जाना कम कम होता है

मुबहम थे सब नुक़ूश नक़ाबों की धुँद में

चेहरा इक और भी पस-ए-चेहरा ज़रूर था

वो पास हो के दूर है तो दूर हो के पास

फ़िराक़ और विसाल हैं अजीब अजीब से

पहुँच के जो सर-ए-मंज़िल बिछड़ गया मुझ से

वो हम-सफ़र था मगर हम-नज़र था मेरा

जाने कितनी बस्तियाँ उजड़ के रह गईं

मिले हैं रास्ते में कुछ मकाँ जले जले

हर दुकाँ अपनी जगह हैरत-ए-नज़्ज़ारा है

फ़िक्र-ए-इंसाँ के सजाए हुए बाज़ार तो देख

मिरी शिकस्त भी थी मेरी ज़ात से मंसूब

कि मेरी फ़िक्र का हर फ़ैसला शुऊरी था

यही सोच कर इक्तिफ़ा चार पर कर गए शैख़-जी

मिलेंगी वहाँ उन को हूर और परियाँ वग़ैरा वग़ैरा

मुश्किल ही से कर लेती है दुनिया उसे क़ुबूल

ऐसी हक़ीक़त जिस में फ़साना कम कम होता है

बे-साल-ओ-सिन ज़मानों में फैले हुए हैं हम

बे-रंग-ओ-नस्ल नाम में तू भी है मैं भी हूँ

Recitation

बोलिए