मुनाफ़िक़
चलो हम मुनाफ़िक़ की साज़िश से
महफ़ूज़ रहने की तदबीर सोचीं
ये ईज़ा-रसाँ
अपनी फ़ितरत से
मजबूर हो कर
कभी वार करते नहीं सामने से
ये अपने लहू में
जरासीम मक्कारियों के लिए
घूमते हैं
लबों पर सजाए तबस्सुम के दीपक
ये दिल में उतरने के फ़न से
बख़ूबी हैं वाक़िफ़
मुनाफ़िक़ की साज़िश से
महफ़ूज़ रहने की तदबीर ये है
मुनाफ़िक़ को हम दोस्त हरगिज़ न अपना बनाएँ
मुनाफ़िक़ कभी दोस्त
होता नहीं है किसी का
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.