उन की ख़ातिर जियूँ उन की ख़ातिर मरूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
उन की ख़ातिर जियूँ उन की ख़ातिर मरूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
सहर बलरामपुरी
MORE BYसहर बलरामपुरी
उन की ख़ातिर जियूँ उन की ख़ातिर मरूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
आख़री साँस तक नाम उन का जपूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
बे-क़रारी की हर चाल नाकाम है क्या बताऊँ मुझे कितना आराम है
आप की याद है मेरे दिल का सुकूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
अहल-ए-दुनिया जो कहते हैं कहते रहें ता'न-ओ-तशनी’ करते हैं करते रहें
जैसा वो चाहते हैं मैं वैसा बनूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
ख़ाक-ए-नाम-ओ-नुमूद-ओ-नुमाइश मिरे पाँव को गर्द-आलूद करने न पाए
सिर्फ़ उन के लिए ही मैं ना'तें कहूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
किस लिए नाम-ओ-रुत्बे की ख़्वाहिश करूँ क्यूँ मैं अपनी तबाही के पीछे पड़ूँ
क्या ये कम है कि मैं उन की उम्मत में हूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
उन की मद्ह-ओ-सना में गुज़रती रहे ज़िंदगी का असासा ठिकाने लगे
हश्र में सुर्ख़-रूई का सामाँ करूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
मौत के बा'द जो सा’अत-ए-दीद है दर-हक़ीक़त वो मेरे लिए 'ईद है
शौक़-ए-दीदार हो लम्हा लम्हा फ़ुज़ूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
क़ब्र या हश्र या वक़्त-ए-मीज़ान हो हौज़-ए-कौसर हो या मंज़िल-ए-पुल-सिरात
हर जगह आप के ज़ेर-ए-साया रहूँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
है दरीदा लिबास-ए-तख़य्युल अगर तो ये ग़म की 'अलामत नहीं है 'सहर'
याद-ए-जानाँ की सूई से इस को सिऊँ मुझ को इस के सिवा कुछ नहीं चाहिए
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.