उस के लहजे में 'अजब ज़ह्र निहाँ होता है
उस के लहजे में 'अजब ज़ह्र निहाँ होता है
बात करता है तो डसने का गुमाँ होता है
एक दो दिन का तमाशा है ये दरिया-फ़हमी
डूबने वाला सर-ए-आब-ए-रवाँ होता है
अब मिरे शहर की गलियों का ख़ुदा ही हाफ़िज़
जिस जगह आग नहीं होती धुआँ होता है
सर-फिरा मुझ से भी बढ़ कर है ये आवारा-पन
कौन होता है जो पूछे कि कहाँ होता है
लाख बालों पे गिरे बर्फ़ भले 'उम्र ढले
जज़्बे ज़िंदा हों तो इंसान जवाँ होता है
ख़ुद-ग़रज़ लोग जहाँ रहते हों 'नहरीर' मियाँ
हम उसे घर नहीं कहते वो मकाँ होता है
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.