बुरा करता है फिर भी यार अच्छा लगने लगता है
बुरा करता है फिर भी यार अच्छा लगने लगता है
न-जाने कैसे वो हर बार अच्छा लगने लगता है
फिर इक दिन आप अपनी इक लड़ाई हार जाते हैं
फिर इक दिन आप को बाज़ार अच्छा लगने लगता है
'इमारत जिस का डर रहता है कब मिस्मार हो जाए
वो हो जाती है जब मिस्मार अच्छा लगने लगता है
मैं जिस में ढूँडता हूँ घर उसी इंसान को अक्सर
बनाना दरमियाँ दीवार अच्छा लगने लगता है
मिरे हालात ऐसे हैं मिरी सोहबत में रहने से
अगर कर दे कोई इंकार अच्छा लगने लगता है
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.