Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

कारवान-ए-ज़िंदगानी है रवाँ अपनी जगह

मीना ख़ान

कारवान-ए-ज़िंदगानी है रवाँ अपनी जगह

मीना ख़ान

MORE BYमीना ख़ान

    कारवान-ए-ज़िंदगानी है रवाँ अपनी जगह

    साज़-ए-दिल अपनी जगह है सोज़-ए-जाँ अपनी जगह

    कुछ नहीं बदला कहीं तेरे बिछड़ जाने के बा'द

    ये ज़मीं अपनी जगह वो आसमाँ अपनी जगह

    मस्लहत ये भी ख़ुदा की देखने की चीज़ है

    मुंजमिद माहौल में सैल-ए-रवाँ अपनी जगह

    वक़्त की रफ़्तार का दिल पर असर होता नहीं

    ख़्वाहिशें अपनी जगह 'उम्र-ए-रवाँ अपनी जगह

    मश्क़ करती हूँ मुसलसल भूल जाने की उसे

    नाम उस का है मगर विर्द-ए-ज़बाँ अपनी जगह

    मो'तबर दोनों हैं 'मीना' एक भी कमतर नहीं

    अहल-ए-दिल अपनी जगह अहल-ए-ज़बाँ अपनी जगह

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए