अख़्लाक़ से आ'ला होता है किरदार से बेहतर होता है
अख़्लाक़ से आ'ला होता है किरदार से बेहतर होता है
हर बार नज़र करना ख़ुद पर हर बार से बेहतर होता है
गर वस्ल नहीं तो हिज्र सही हम उस के सहारे जी लेंगे
दरवाज़ा भले ही बंद रहे दीवार से बेहतर होता है
हर शय की अपनी ख़ूबी है हर शय में उस का जल्वा है
ये किस ने कहा है गुलचीं से गुल ख़ार से बेहतर होता है
क्यों रोज़ की ख़बरें पढ़ते हो क्यूँ अपने सर को धुनते हो
इंसान का चेहरा पढ़ लेना अख़बार से बेहतर होता है
जब 'आशिक़ सच्चा 'आशिक़ हो मा'शूक़ नहीं बाक़ी रहता
जब दायरा बनने लगता है परकार से बेहतर होता है
लफ़्ज़ों की ज़रूरत है ही नहीं क्यों लब को ज़हमत दी जाए
अपने को तमाशा कर लेना इंकार से बेहतर होता है
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.