Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

हज़ार दिल में सवाल रखना उसे न कहना

अहमद सलमान

हज़ार दिल में सवाल रखना उसे न कहना

अहमद सलमान

MORE BYअहमद सलमान

    हज़ार दिल में सवाल रखना उसे कहना

    और इस हुनर में कमाल रखना उसे कहना

    तुम्हारी सारी उदासियों का सबब वही है

    ये ठीक है पर ख़याल रखना उसे कहना

    वो इस बहाने पलट के आएगा देख लेना

    किताब उस की सँभाल रखना उसे कहना

    वो तर्क-ए-उल्फ़त की बात छेड़े तो मान जाना

    फिर अपना जैसा भी हाल रखना उसे कहना

    ये रख रखाव ही शा'इरी है सो मेरे शा'इर

    ग़ज़ल में उस का जमाल रखना उसे कहना

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए