Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

ख़्वाब आज़ादी का आँखों में मचलता देखूँ

अहमद फ़ैज़ाबादी

ख़्वाब आज़ादी का आँखों में मचलता देखूँ

अहमद फ़ैज़ाबादी

MORE BYअहमद फ़ैज़ाबादी

    ख़्वाब आज़ादी का आँखों में मचलता देखूँ

    क़ैद पिंजरे में अगर कोई परिंदा देखूँ

    लब को या आँख को या हुस्न सरापा देखूँ

    दो ही आँखों से भला और मैं क्या क्या देखूँ

    क्यूँ लिए फिरता है चेहरे पे मुखौटों का हुजूम

    कब से है दिल में तमन्ना तुझे तन्हा देखूँ

    दिल ये करता है निकल जाऊँ किसी दिन ख़ुद से

    और फिर दूर से ख़ुद अपना तमाशा देखूँ

    मेरी आँखों में तलब झाँक रही है तेरी

    यूँ ही कब तक दिल-ए-नाशाद को रोता देखूँ

    ग़म की जो बर्फ़ है दिल में वो पिघल जाए तो

    शौक़ से आँखों के रस्ते तुझे बहता देखूँ

    बे-ख़ता क़ैद हूँ अब खोल दो बाब-ए-ज़िंदाँ

    ता-कि इंसाफ़ के मीज़ान को बिकता देखूँ

    तेरी आग़ोश-ए-मोहब्बत में पिघल जाऊँ मैं

    या'नी सूरज को समुंदर में उतरता देखूँ

    एक मुद्दत से नहीं देखा है ख़ुद को 'अहमद'

    पास जा कि तिरी आँखों में चेहरा देखूँ

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए