Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

ये दर्द का मौसम है फिर सीना-दरी माँगो

अब्दुल हफ़ीज़ नईमी

ये दर्द का मौसम है फिर सीना-दरी माँगो

अब्दुल हफ़ीज़ नईमी

MORE BYअब्दुल हफ़ीज़ नईमी

    ये दर्द का मौसम है फिर सीना-दरी माँगो

    कुछ और जुनूँ वालो आशुफ़्ता-सरी माँगो

    जब चाक ही होना हर दामन का मुक़द्दर है

    फिर जेब-ए-दरीदा से क्यूँ बख़िया-गरी माँगो

    आँखों के दरीचों से दर आते हैं दर्द-ओ-ग़म

    बचना है लुटेरों से तो बे-बसरी माँगो

    आईनों की क़िस्मत में तो ख़ुद-शिकनी थी ही

    फ़ौलाद की फ़ितरत से तुम ख़ुद-निगरी माँगो

    अब मिस्र में यूसुफ़ के भी दाम नहीं लगते

    ना-क़द्रों की इस दुनिया में बे-हुनरी माँगो

    ऐवानों पे तो शब के साए ही मुसल्लत हैं

    ज़िंदानों के रौज़न से नूर-ए-सहरी माँगो

    मिलती है क़फ़स से भी परवाज़ की हद अक्सर

    दाने की हवस वालो बे-बाल-ओ-परी माँगो

    तस्लीम की तौहीं है नादानो दु'आ ख़ुद ही

    'आदत है दु'आओं की तो बे-असरी माँगो

    खेलो अभी तारों से दिल चाँद से बहलाओ

    बच्चे हो बचपन में बालिग़-नज़री माँगो

    हर हादसा दीवार-ओ-दर ही से है वाबस्ता

    महलों के परस्तारो बे-बाम-ओ-दरी माँगो

    यूँ बुझते चराग़ों की लौ तेज़ नहीं होती

    ढलते हुए सायों से शो'ला-निगरी माँगो

    ये ख़ार-ओ-गुल-ओ-शो'ला सब वह्म है नज़रों का

    अर्बाब-ए-बसीरत से कुछ दीदा-वरी माँगो

    कंजूस तही-दामन दुनिया तुम्हें क्या देगी

    माँगो जो 'नईमी' तो आह-ए-सहरी माँगो

    स्रोत :

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए