तुम्हें दिल को दुखाने में ज़रा सी देर लगती है
तुम्हें दिल को दुखाने में ज़रा सी देर लगती है
मुझे कब ग़म भुलाने में ज़रा सी देर लगती है
जलाने में जिसे लगता है सारी 'उम्र का तरका
वही दीपक बुझाने में ज़रा सी देर लगती है
रुलाने वाले लोगों को नहीं मा'लूम ये शायद
हमें तो मुस्कुराने में ज़रा सी देर लगती है
मोहब्बत करते करते थक गया हूँ पर नहीं समझा
कहाँ दिल को बसाने में ज़रा सी देर लगती है
लिखीं नज़्में जो पहरों बैठ कर तेरे लिए मैं ने
ज़माने को सुनाने में ज़रा सी देर लगती है
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.