तेरी जानिब दुबारा आ रहा हूँ
तेरी जानिब दुबारा आ रहा हूँ
मैं कितना ढीट होता जा रहा हूँ
मुझे इस बात की बे-हद ख़ुशी है
तुम्हारे हाथ में मुरझा रहा हूँ
मिरे माँ बाप ख़ाली आ रहे हैं
मैं रिश्ता भेज के पछता रहा हूँ
ख़ुदा जाने ये किस की बंदगी है
तिरे कहने पे मस्जिद जा रहा हूँ
मिरे ख़्वाबों से तू टकरा रही है
तिरे ख़्वाबों से मैं टकरा रहा हूँ
तू दरिया है मगर ठहरा हुआ है
मैं सहरा हूँ मगर बहता रहा हूँ
ज़बाँ-दानी इसे कहते हैं यारो
मैं उस के सामने हकला रहा हूँ
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.