हम अब अपनी परवा भी करने लगे हैं
हम अब अपनी परवा भी करने लगे हैं
ख़ुद अपने लिए हम सँवरने लगे हैं
वो अपने पराए को नाराज़ कर के
अब अल्लाह को राज़ी करने लगे हैं
बहुत प्यार करते थे जो ज़िंदगी से
सुना है वो जीते-जी मरने लगे हैं
किया था जो वा'दा कभी ख़ुद से हम ने
उसी वा'दे से अब मुकरने लगे हैं
सँभाले हुए थे जो दीवारें अब तक
वो पत्थर ही अब तो बिखरने लगे हैं
जिन्हें अपनी मंज़िल समझ बैठे थे हम
मक़ाम आ के सब वो गुज़रने लगे हैं
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.