'अदम के मुसाफ़िर तो सब हैं मगर
'अदम के मुसाफ़िर तो सब हैं मगर
नहीं है किसी का कोई हम-सफ़र
मैं रोता नहीं हूँ उन्हें देख कर
तमाज़त से जल्वे की है चश्म तर
नहीं वो कहाँ और कब जल्वा-गर
अगर आँख में हो शु'ऊर-ए-नज़र
दु'आ में ख़ुलूस-ए-दु'आ हो अगर
चला आएगा हाथ बाँधे असर
जब उस रुख़ से गेसू हटाए गए
गले मिल के बिछड़े हैं शाम-ओ-सहर
मिरे डूबने तक है उस का वुजूद
मुझे रहम आता है तूफ़ान पर
न हो क्यूँ उमीद आदमी को 'अदील'
ये दुनिया ही क़ाएम है उम्मीद पर
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.