पुर-नूर हर गली है मोहम्मद के शहर में
पुर-नूर हर गली है मोहम्मद के शहर में
रहमत बरस रही है मोहम्मद के शहर में
रिज़वाँ न हो यक़ीन तो इक बार आ के देख
जन्नत सजी हुई है मोहम्मद के शहर में
सब को नवाज़ते हैं ग़नी हो कि हो फ़क़ीर
क्या बंदा-परवरी है मोहम्मद के शहर में
राहत है रहमतें हैं सुकूँ है क़रार है
किस चीज़ की कमी है मोहम्मद के शहर में
रहमत की चाँदनी में नहाया हुआ है शहर
हर शय में दिल-कशी है मोहम्मद के शहर में
'मुज़्तर' रसूल-ए-पाक के क़दमों में निकले जान
बस आरज़ू यही है मोहम्मद के शहर में
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.