- पुस्तक सूची 180956
-
-
पुस्तकें विषयानुसार
-
गतिविधियाँ85
बाल-साहित्य1984
नाटक / ड्रामा920 एजुकेशन / शिक्षण343 लेख एवं परिचय1382 कि़स्सा / दास्तान1591 स्वास्थ्य105 इतिहास3275हास्य-व्यंग607 पत्रकारिता201 भाषा एवं साहित्य1705 पत्र740
जीवन शैली30 औषधि980 आंदोलन272 नॉवेल / उपन्यास4295 राजनीतिक354 धर्म-शास्त्र4753 शोध एवं समीक्षा6594अफ़साना2680 स्केच / ख़ाका242 सामाजिक मुद्दे109 सूफ़ीवाद / रहस्यवाद2036पाठ्य पुस्तक449 अनुवाद4247महिलाओं की रचनाएँ5827-
पुस्तकें विषयानुसार
- बैत-बाज़ी14
- अनुक्रमणिका / सूची4
- अशआर68
- दीवान1279
- दोहा48
- महा-काव्य101
- व्याख्या181
- गीत63
- ग़ज़ल1260
- हाइकु11
- हम्द53
- हास्य-व्यंग31
- संकलन1600
- कह-मुकरनी7
- कुल्लियात582
- माहिया20
- काव्य संग्रह4859
- मर्सिया387
- मसनवी746
- मुसद्दस43
- नात582
- नज़्म1198
- अन्य82
- पहेली15
- क़सीदा182
- क़व्वाली17
- क़ित'अ67
- रुबाई272
- मुख़म्मस15
- रेख़्ती12
- शेष-रचनाएं17
- सलाम34
- सेहरा12
- शहर आशोब, हज्व, ज़टल नामा17
- तारीख-गोई26
- अनुवाद74
- वासोख़्त25
माहिर-उल क़ादरी के शेर
माहिर-उल क़ादरीये कह के दिल ने मिरे हौसले बढ़ाए हैं
ग़मों की धूप के आगे ख़ुशी के साए हैं
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
माहिर-उल क़ादरीअक़्ल कहती है दोबारा आज़माना जहल है
दिल ये कहता है फ़रेब-ए-दोस्त खाते जाइए
माहिर-उल क़ादरीइक बार तुझे अक़्ल ने चाहा था भुलाना
सौ बार जुनूँ ने तिरी तस्वीर दिखा दी
EXPLANATION #1
इस शे’र में इश्क़ की घटना को अक़्ल और जुनूँ के पैमानों में तौलने का पहलू बहुत दिलचस्प है। इश्क़ के मामले में अक़्ल और उन्माद का द्वंद शाश्वत है। जहाँ अक़्ल इश्क़ को मानव जीवन के लिए हानि का एक कारण मानती है वहीं उन्माद इश्क़ को मानव जीवन का सार मानती है।और अगर इश्क़ में उन्माद पर अक़्ल हावी हो गया तो इश्क़ इश्क़ नहीं रहता क्योंकि इश्क़ की पहली शर्त जुनून है। और जुनून का ठिकाना दिल है। इसलिए अगर आशिक़ दिल के बजाय अक़्ल की सुने तो वो अपने उद्देश्य में कभी कामयाब नहीं होगा।
शायर कहना चाहता है कि मैं अपने महबूब के इश्क़ में इस क़दर मजनूं हो गया हूँ कि उसे भुलाने के लिए अक़्ल ने एक बार ठान ली थी मगर मेरे इश्क़ के जुनून ने मुझे सौ बार अपने महबूब की तस्वीर दिखा दी। “तस्वीर दिखा” भी ख़ूब है। क्योंकि उन्माद की स्थिति में इंसान एक ऐसी स्थिति से दो-चार होजाता है जब उसकी आँखों के सामने कुछ ऐसी चीज़ें दिखाई देती हैं जो यद्यपि वहाँ मौजूद नहीं होती हैं मगर इस तरह के जुनून में मुब्तला इंसान उन्हें हक़ीक़त समझता है। शे’र अपनी स्थिति की दृष्टि से बहुत दिलचस्प है।
शफ़क़ सुपुरी
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
माहिर-उल क़ादरीयही है ज़िंदगी अपनी यही है बंदगी अपनी
कि उन का नाम आया और गर्दन झुक गई अपनी
-
टैग : बंदगी
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
माहिर-उल क़ादरीइब्तिदा वो थी कि जीने के लिए मरता था मैं
इंतिहा ये है कि मरने की भी हसरत न रही
माहिर-उल क़ादरीअगर ख़मोश रहूँ मैं तो तू ही सब कुछ है
जो कुछ कहा तो तिरा हुस्न हो गया महदूद
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
माहिर-उल क़ादरीनक़ाब-ए-रुख़ उठाया जा रहा है
वो निकली धूप साया जा रहा है
माहिर-उल क़ादरीपरवाने आ ही जाएँगे खिंच कर ब-जब्र-ए-इश्क़
महफ़िल में सिर्फ़ शम्अ जलाने की देर है
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
माहिर-उल क़ादरीसुनाते हो किसे अहवाल 'माहिर'
वहाँ तो मुस्कुराया जा रहा है
-
टैग : तग़ाफ़ुल
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
माहिर-उल क़ादरीयूँ कर रहा हूँ उन की मोहब्बत के तज़्किरे
जैसे कि उन से मेरी बड़ी रस्म-ओ-राह थी
-
शेयर कीजिए
- सुझाव
- प्रतिक्रिया
- डाउनलोड
join rekhta family!
-
गतिविधियाँ85
बाल-साहित्य1984
-
