मेरे पुरखों की पहली दुआ
रात की कोख से
सुब्ह की एक नन्ही किरन ने जनम यूँ लिया
शब ने नन्ही शफ़क़ की गुलाबी हसीं मुट्ठियाँ खोल कर
कुछ लकीरें पढ़ीं
और सबा से न मालूम चुपके से क्या कह दिया
यूँ कि शबनम की आँखों से आँसू बहे
इक सितारा हँसा
चाँदनी मुस्कुराती हुई चल पड़ी
और नक़ाहत से पहलू बदलते हुए
चौंक कर मेरी माँ ने बड़े शौक़ से
कुछ इशारा किया
आहटों और सरगोशियों में किसी ने कहा
आह लड़की है ये
इतनी अफ़्सुर्दा आवाज़ मेरे ख़ुदा
मेरी पहली समाअ'त पे लिक्खी गई
मेरी पहली ही साँसों में घोला गया
इन शिकस्ता से लहजों का ज़हरीला-पन
आह लड़की है
लड़की है
लड़की है ये
इस की क़िस्मत की माँगो दुआ
अब भी मेरी समाअ'त पे लिक्खी है वो
मेरे पुरखों की पहली दुआ
Ek Diya Aur Ek Phool
Buy This BookAdditional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.