चौंक उठते हैं हर आहट पे डरे रहते हैं
चौंक उठते हैं हर आहट पे डरे रहते हैं
लोग अब चैन की नींदों से परे रहते हैं
रोज़-ओ-शब उल्टे बना रक्खे हैं हम लोगों ने
रात भर जागते हैं दिन में मरे रहते हैं
सिगरेटें फ़िक्र में जल बुझती हैं लेकिन मिसरे'
मेरे कमरे में धुआँ बन के भरे रहते हैं
'आशिक़ी की वो करामत है कि सुब्हान-अल्लाह
सूख भी जाएँ तो हम लोग हरे रहते हैं
ये हक़ीक़त है ज़मीं कब की फ़ना हो जाती
इस का मतलब यहाँ कुछ लोग खरे रहते हैं
जब तलक कुन न कहे मालिक-ए-बरहक़ 'नहरीर'
सोच के ताक पे मंसूबे धरे रहते हैं
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.