इक इक दिल में चीख़ रहा है लहर लहर दरिया
रोचक तथ्य
(منظور عارف کے نام)
इक इक दिल में चीख़ रहा है लहर लहर दरिया
डूबा कौन है फूट बहा है शहर शहर दरिया
घुलता जाए शहद से चश्मों में इक नीला रंग
छलनी छलनी करता जाए ज़हर ज़हर दरिया
दहशत खाए लोग हैं सारे अपने घरों में बंद
दीवारों से सर टकराए क़हर क़हर दरिया
बहर बहर का फैलाव था दरियाओं के साथ
दरिया ख़ुश्क हुए तो अब है बहर बहर दरिया
ऐसा टूट के बरसे अपने प्यार का बादल आज
वादी वादी भर भर जाए नहर नहर दरिया
सदियाँ सर से गुज़रती जाएँ कोई ओर न ठोर
वक़्त के बहर में घुल घुल जाए पहर पहर दरिया
अज़ल अबद उस की दो परतें एक से एक 'जमील'
करवट करवट जल-थल जल-थल दहर दहर दरिया
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.