Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

ख़ुशी से दूर हूँ ना-आश्ना-ए-बज़्म-ए-‘इशरत हूँ

शाह मोहसिन दानापुरी

ख़ुशी से दूर हूँ ना-आश्ना-ए-बज़्म-ए-‘इशरत हूँ

शाह मोहसिन दानापुरी

MORE BYशाह मोहसिन दानापुरी

    ख़ुशी से दूर हूँ ना-आश्ना-ए-बज़्म-ए-‘इशरत हूँ

    सरापा दर्द हूँ वाबस्ता-ए-ज़ंजीर-ए-क़िस्मत हूँ

    हक़ीक़त में कोई वाक़िफ़ नहीं मेरी हक़ीक़त से

    मु'अम्मा हूँ किसी का राज़ हूँ या सिर्र-ए-क़ुदरत हूँ

    कोई समझे तो क्या समझे कोई जाने तो क्या जाने

    किसी का 'अक्स हूँ आईना-दार-ए-बज़्म-ए-हैरत हूँ

    गुलिस्ताँ की चमन-आराईयों से मुझ को क्या मतलब

    कि पाबंद-ए-क़फ़स हूँ मुब्तला-ए-दर्द-ए-उल्फ़त हूँ

    वो दिल हूँ वो ज़बाँ हूँ जिन में गोयाई नहीं गोया

    मिरी तरकीब कहती है कि तस्वीर-ए-मोहब्बत हूँ

    ग़ज़ब की चाल गुलशन में चला है बाग़बाँ 'मोहसिन'

    उसी का ये नतीजा है कि पामाल-ए-स'ऊबत हूँ

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए