यूँ एहतिजाज की सूरत बहाल करने लगी
यूँ एहतिजाज की सूरत बहाल करने लगी
मैं अपनी ज़ात से चुभते सवाल करने लगी
किसी के तंज़ के बा'इस हुनर 'अता हुआ है
यूँ ही नहीं मैं अचानक कमाल करने लगी
हक़ीक़ी 'अक्स से मैं आश्ना हुई जब से
ख़ुद आइने की बहुत देख-भाल करने लगी
कोई भी वक़्त हो हटता नहीं है इक साया
मैं इक दरीचे को कितना निहाल करने लगी
अँधेरा छटने से पहले मैं सज्दा-रेज़ हुई
दराज़ अपना मैं दस्त-ए-सवाल करने लगी
सवाल करने लगे नाक़िदीन अब 'ख़ुशबू'
सुख़न में अपनी मैं क़ाएम मिसाल करने लगी
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.