मुझ को अगर इख़्लास की दौलत नहीं मिलती
मुझ को अगर इख़्लास की दौलत नहीं मिलती
अहबाब से इतनी मुझे 'इज़्ज़त नहीं मिलती
गर माँ की दु'आ बाप की शफ़क़त नहीं मिलती
रब से हमें इन'आम में जन्नत नहीं मिलती
बन जाता है मेहनत का सिला ग़ैर का हिस्सा
मेहनत की हमारी कभी उजरत नहीं मिलती
जो ओढ़ के रहते हैं शराफ़त का लिबादा
उन को भी टटोलो तो शराफ़त नहीं मिलती
इक वो कि सुकूँ जिन को मयस्सर है शब-ओ-रोज़
इक हम हैं कि इक पल हमें राहत नहीं मिलती
शादी की हो तक़रीब कि मरहूम की बरसी
मजबूर को नादार को दा'वत नहीं मिलती
हम ख़ुद को समझते हैं जब अख़्लाक़ का पैकर
क्यूँ आज वो पहली सी मोहब्बत नहीं मिलती
कुछ लुत्फ़ तो मिल जाता है अश'आर में लेकिन
'काविश' तिरी तख़्ईल में रिफ़'अत नहीं मिलती
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.