Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

माना किसी ज़ालिम की हिमायत नहीं करते

आसिम वास्ती

माना किसी ज़ालिम की हिमायत नहीं करते

आसिम वास्ती

MORE BYआसिम वास्ती

    माना किसी ज़ालिम की हिमायत नहीं करते

    हम लोग मगर खुल के बग़ावत नहीं करते

    करते हैं मुसलसल मिरे ईमान पे तन्क़ीद

    ख़ुद अपने अक़ीदों की वज़ाहत नहीं करते

    कुछ वो भी तबीअ'त का सुखी ऐसा नहीं है

    कुछ हम भी मोहब्बत में क़नाअ'त नहीं करते

    जो ज़ख़्म दिए आप ने महफ़ूज़ हैं अब तक

    आदत है अमानत में ख़यानत नहीं करते

    क्यूँ इन को मिला मंसब-ए-अफ़्ज़ाइश-ए-गीती

    ये लोग तो मिट्टी से मोहब्बत नहीं करते

    कुछ ऐसी बग़ावत है तबीअ'त में हमारी

    जिस बात की होती है इजाज़त नहीं करते

    तंज़ीम का ये हाल है इस शहर में 'आसिम'

    बे-साख़्ता बच्चे भी शरारत नहीं करते

    Suggested Book
    Lafz Mehfooz Kar Liye Jaayen book cover

    Lafz Mehfooz Kar Liye Jaayen

    Author: Asim Wasti
    Publication: Rekhta Publications (2020)
    Buy This Book

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    बोलिए