हमेशा यूँ सँवरने से बदन सोना नहीं बनता
हमेशा यूँ सँवरने से बदन सोना नहीं बनता
जसामत की नुमाइश से कोई अच्छा नहीं बनता
गरजना ज़ोर से बादल का होना धूप का मद्धम
फ़क़त बूँदें बरसने से कभी दरिया नहीं बनता
कभी शोहरत नहीं मिलती बिना मेहनत मशक़्क़त के
फ़लक को देख लेने से कोई तारा नहीं बनता
'अदावत दूर करने को ज़रूरी है शनासाई
बिछड़ कर दूर रहने से कोई अपना नहीं बनता
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.