हमेशा मुस्कुराओ आँख भर जाने से पहले
हमेशा मुस्कुराओ आँख भर जाने से पहले
अगर मज़बूत दिखना है बिखर जाने से पहले
मचाओ शोर-ओ-ग़ुल यारों कि कुछ रंगत तो पनपे
मिरे कमरे में सन्नाटा पसर जाने से पहले
मुझे है ज़िंदगी के कैनवस पर रंग भरने
दिला दो ख़ूब सारे रंग मर जाने से पहले
सफ़र को मुल्तवी कर दूँगा सोचूँगा नहीं कुछ
मुझे वो रोकने आया अगर जाने से पहले
मैं ऐसी हिजरतों का ख़ूब 'आदी हूँ डरो मत
बस इक दरख़्वास्त है देखो उधर जाने से पहले
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.