न अजनबी की तरह और न आश्ना की तरह
न अजनबी की तरह और न आश्ना की तरह
वो मेरे पास से गुज़रा मगर हवा की तरह
सिमट न जाए कहीं आहटों में लर्ज़िश-ए-दिल
मिटा रहा है कोई मुझ को नक़्श-ए-पा की तरह
हवा से दूर रही तेरी बात की ख़ुशबू
कोई भी झोंका न आया तिरी सदा की तरह
तिरे जमाल की रा'नाइयों का ज़िक्र ही क्या
अभी तो चमकी थी बिजली तिरी अदा की तरह
तमाम 'उम्र इसी चुप की जुस्तुजू में रहा
मिरे वुजूद में उतरी थी जो सदा की तरह
ये वाक़ि'आ है कि इंसाँ के भेस में 'नासिर'
हर एक शख़्स दिखाई दिया ख़ुदा की तरह
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.