तिरा ग़म सहेंगे चमकते रहेंगे
तिरा ग़म सहेंगे चमकते रहेंगे
दो आँसू बहेंगे चमकते रहेंगे
वो सोज़ उस ने दिल को 'अता कर दिया है
जहाँ भी रहेंगे चमकते रहेंगे
लबों को हिलाएँगे दुनिया सुनेगी
न कुछ भी कहेंगे चमकते रहेंगे
जो कहने पे कटती रही हैं ज़बानें
वही हम कहेंगे चमकते रहेंगे
ये दुनिया भले 'आरज़ी है मगर हम
हमेशा रहेंगे चमकते रहेंगे
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.