ज़र्फ़-ए-‘आली हूँ कि भर कर भी कभी छलका नहीं
ज़र्फ़-ए-‘आली हूँ कि भर कर भी कभी छलका नहीं
हूँ वो दरिया जो किनारों पर कभी बहता नहीं
हूँ वो पैमाना कि महफ़िल जिस को हाथों हाथ ले
मैं वो नश्शा हूँ जो सर चढ़ कर कभी उतरा नहीं
किश्त-ए-हस्ती तू मुझे पहचान तेरी आस हूँ
मैं वो बादल हूँ जो अब तक टूट कर बरसा नहीं
ख़्वाब हूँ लेकिन अगर ता'बीर ख़ुद अपनी करूँ
मैं नहीं या फिर मिरी दुनिया का ये नक़्शा नहीं
दूँ किसे आवाज़ अपने आप को कैसे जगाऊँ
तू मिरे दिल में तो है लेकिन मिरी सुनता नहीं
इस फ़क़ीरी में भी ललचाती है दुनिया की झलक
मैं कहूँ कैसे कि उस के पास से गुज़रा नहीं
था हवाओं पर मगर नीची थी कुछ ऐसी उड़ान
मैं ये समझा दिल पे उतरेगा मगर उतरा नहीं
फ़ासले क़ुर्बत बने अब क़ुर्बतें हैं फ़ासला
वो जो पहलू में है मेरे ध्यान में आता नहीं
देखते हो तुम जिसे हर आन मेरे साथ साथ
वो मिरी आशुफ़्तगी है वो मिरा साया नहीं
'इज़्ज़त-ए-सादात है महफ़ूज़ 'बाक़र' मेरे पास
मैं वो 'आशिक़ हूँ जो अब तक शहर में रुस्वा नहीं
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.