Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

दामन-ए-गुल में कहीं ख़ार छुपा देखते हैं

आसिम वास्ती

दामन-ए-गुल में कहीं ख़ार छुपा देखते हैं

आसिम वास्ती

MORE BYआसिम वास्ती

    दामन-ए-गुल में कहीं ख़ार छुपा देखते हैं

    आप अच्छा नहीं करते कि बुरा देखते हैं

    हम से वो पूछ रहे हैं कि कहाँ है और हम

    जिस तरफ़ आँख उठाते हैं ख़ुदा देखते हैं

    कुछ नहीं है कि जो है वो भी नहीं है मौजूद

    हम जो यूँ महव-ए-तमाशा हैं तो क्या देखते हैं

    लोग कहते हैं कि वो शख़्स है ख़ुशबू जैसा

    साथ शायद उसे ले आए हवा देखते हैं

    ज़ाविया धूप ने कुछ ऐसा बनाया है कि हम

    साए को जिस्म की जुम्बिश से जुदा देखते हैं

    इस क़दर ताज़गी रखी है नज़र में हमने

    कोई मंज़र हो पुराना तो नया देखते हैं

    अब कहीं शहर में 'आसिम' है 'ग़ालिब' कोई

    किस के घर जाए ये सैलाब-ए-बला देखते हैं

    Suggested Book
    Lafz Mehfooz Kar Liye Jaayen book cover

    Lafz Mehfooz Kar Liye Jaayen

    Author: Asim Wasti
    Publication: Rekhta Publications (2020)
    Buy This Book

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    बोलिए