फ़ज़ा नहीं है अभी साज़-गार ठहरो ज़रा
फ़ज़ा नहीं है अभी साज़-गार ठहरो ज़रा
मैं कह रहा हूँ नाँ रुक जाओ यार ठहरो ज़रा
ये लोग लहजे की नर्मी को डर समझते हैं
मिरे हलीम मिरे बा-वक़ार ठहरो ज़रा
सरकने वाले हैं मक्र-ओ-फ़रेब के पर्दे
उतरने वाला है सारा ख़ुमार ठहरो ज़रा
सुनो न दिल करो छोटा निकलने दो सूरज
रफ़ीक़-ए-मन शजर-ए-साया-दार ठहरो ज़रा
अभी तो उस ने झटकनी है ज़ुल्फ़ शाने से
'उरूज बाक़ी है मंज़र-निगार ठहरो ज़रा
मुज़ाकरात अभी चल रहे हैं लहरों से
मैं सुन रहा हूँ तुम्हारी पुकार ठहरो ज़रा
बिछड़ते वक़्त मिरा हाथ थाम कर 'नाज़िर'
वो कह रहा था मुझे बार बार ठहरो ज़रा
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.