कैसे मानूँ है तू जुदा मुझ से सोच कर दिल निढाल होता है
रोचक तथ्य
ड्रामा:अहद-ए-वफ़ा-2019
कैसे मानूँ है तू जुदा मुझ से सोच कर दिल निढाल होता है
तू नहीं सामने मगर फिर भी दिल में तेरा ख़याल होता है
तेरी एक अदा के नाम किया सब 'अहद-ए-वफ़ा के नाम किया
आँखों के दर पे बैठे हैं कुछ यार पुराने और इक तुम
दिल से हो कर गुज़रे मेरे वो बीते ज़माने और इक तुम
तेरी एक अदा के नाम किया सब 'अहद-ए-वफ़ा के नाम किया
यारों के सुख भी और ग़म भी तिरी यादों के ये मौसम भी
आँखों में उतरा ये नम भी ये रस्ते भी और हमदम भी
तू लगता है प्यारा इतना इस मेरे दिल में है जितना
तेरी एक अदा के नाम किया सब 'अहद-ए-वफ़ा के नाम किया
जीने की बात से याद आया किस हाल में तुम रहते होगे
जो कह सकते थे बस मुझ से किस को जा कर कहते होगे
इक दिल ही बचा था पास अपने वो भी हम हार के आए हैं
इक तेरे होंटों के सदक़े सब ख़ुशियाँ वार के आए हैं
रंग आँखों का तिरी यादों सा वो लहजा तेरी बातों का
वो ख़ुशबू तेरे आने की वो धागा तेरे वा'दों का
तू लगता है प्यारा इतना इस मेरे दिल में है जितना
तेरी एक अदा के नाम किया सब 'अहद-ए-वफ़ा के नाम किया
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.