इक़बाल की शायरी की त्रासदी: फ़लसफ़ा, पैग़ाम या ख़ालिस फ़न?
अल्लामा इक़बाल के चाहने वालों और विरोधियों दोनों ने उन्हें एक विचारक और फ़लसफ़ी (दार्शनिक) के तौर पर तो देखा, लेकिन उनकी ख़ालिस (शुद्ध) शायराना हैसियत और अंदरूनी तजुर्बे को नज़र-अंदाज़ करके उनके साथ एक सांस्कृतिक त्रासदी पैदा की।