Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

आह! हुर्मतुल-इकराम

ज़फ़र मिर्ज़ापुरी

आह! हुर्मतुल-इकराम

ज़फ़र मिर्ज़ापुरी

MORE BYज़फ़र मिर्ज़ापुरी

    रोचक तथ्य

    دنیائے ادب کے نامور شاعر وادیب سات کتابوں کے مصنف سید حرمت الاکرام کی اچانک حرکت قلب بند ہوجانے کے باعث 6جنوری 1983 بوقت 8 بجےشب وفات ہوئی۔

    बोझ ग़म का ज़ेहन पर रंजीदा-दिल आँखें उदास

    आज किस को सब की आँखें ढूँडती हैं आस-पास

    खो गया आख़िर कहाँ वो सादा-दिल सादा-लिबास

    बात यूँ करता था जैसे फूल से आती हो बास

    बादा-ए-'इल्म-ओ-अदब का इक अनोखा जाम था

    वो सफ़-ए-अव्वल का शा'इर हुर्मतुल-इकराम था

    इक सहीफ़ा ही था वो सिर्फ़ मिर्ज़ा-पूर का

    जो मुरझाए वो 'ग़ालिब' के चमन का फूल था

    हाए वो मेहर-ए-मुनव्वर था अदब का क्या हुआ

    फ़िक्र-ओ-फ़न के शहर में कैसा अँधेरा छा गया

    बादा-ए-'इल्म-ओ-अदब का इक अनोखा जाम था

    वो सफ़-ए-अव्वल का शा'इर हुर्मतुल-इकराम था

    फ़िक्र की गहराइयों में डूबने जाएगा कौन

    क़ुल्ज़ुम-ए-फ़न से नए मोती भला लाएगा कौन

    ‘अज़्मत-ए-फ़न के लिए ता-'उम्र ग़म खाएगा कौन

    शहर-ए-मिर्ज़ा-पूर का अब नाम फैलाएगा कौन

    बादा-ए-'इल्म-ओ-अदब का इक अनोखा जाम था

    वो सफ़-ए-अव्वल का शा'इर हुर्मतुल-इकराम था

    उस के शे'र-ओ-फ़न ने उस को कर दिया है जावेदाँ

    ता-अबद रौशन रहेगी उस के फ़न की कहकशाँ

    था समुंदर 'इल्म का नज़्म-ओ-ग़ज़ल का आसमाँ

    नाज़ जिस फ़नकार पर करती रही उर्दू ज़बाँ

    बादा-ए-'इल्म-ओ-अदब का इक अनोखा जाम था

    वो सफ़-ए-अव्वल का शा'इर हुर्मतुल-इकराम था

    जिस के नक़्श-ए-पा से रौशन राह होती जाए है

    उस का फ़न बज़्म-ए-अदब में रहनुमा कहलाए है

    वो ख़यालों में क़लमकारों से कहने आए है

    फ़न की नब्ज़ों में लहू दिल का निचोड़ा जाए है

    बादा-ए-'इल्म-ओ-अदब का इक अनोखा जाम था

    वो सफ़-ए-अव्वल का शा'इर हुर्मतुल-इकराम था

    स्रोत :

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए