Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

यादों के बाग़ से वो हरा-पन नहीं गया

अनवर शऊर

यादों के बाग़ से वो हरा-पन नहीं गया

अनवर शऊर

MORE BYअनवर शऊर

    यादों के बाग़ से वो हरा-पन नहीं गया

    सावन के दिन चले गए सावन नहीं गया

    ठहरा था इत्तिफ़ाक़ से वो दिल में एक बार

    फिर छोड़ कर कभी ये नशेमन नहीं गया

    हर गुल में देखता रुख़-ए-लैला वो आँख से

    अफ़्सोस क़ैस दश्त से गुलशन नहीं गया

    रक्खा नहीं मुसव्विर-ए-फ़ितरत ने मू-क़लम

    शह-पारा बन रहा है अभी बन नहीं गया

    मैं ने ख़ुशी से की है ये तन्हाई इख़्तियार

    मुझ पर लगा के वो कोई क़दग़न नहीं गया

    था वा'दा शाम का मगर आए वो रात को

    मैं भी किवाड़ खोलने फ़ौरन नहीं गया

    दुश्मन को मैं ने प्यार से राज़ी किया 'शुऊर'

    उस के मुक़ाबले के लिए तन नहीं गया

    वीडियो
    This video is playing from YouTube

    Videos
    This video is playing from YouTube

    अनवर शऊर

    अनवर शऊर

    अनवर शऊर

    अनवर शऊर

    RECITATIONS

    अनवर शऊर

    अनवर शऊर,

    अनवर शऊर

    यादों के बाग़ से वो हरा-पन नहीं गया अनवर शऊर

    स्रोत :
    • पुस्तक : Dil Ka Kia Rang Karoon (पृष्ठ 85)
    • रचनाकार : Anwer Shaoor
    • प्रकाशन : Syed Farid Hussain (2014)
    • संस्करण : 2014
    Suggested Book
    Ab Main Aksar Main Nahi Rehta book cover

    Ab Main Aksar Main Nahi Rehta

    Author: Anwar Shaoor
    Publication: Rekhta Publications (2024)
    Buy This Book

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    बोलिए