कोई मिलता ही नहीं सोख़्ता-पा मेरी तरह
कोई मिलता ही नहीं सोख़्ता-पा मेरी तरह
जिस को मा'लूम हो वहशत का पता मेरी तरह
मेरे जीवन को उदासी से मिलाने वाला
दश्त में फिरता रहे आबला-पा मेरी तरह
मैं ने अहबाब को आवाज़ लगा कर पूछा
कोई रहता है शब-ए-ग़म में सदा मेरी तरह
ऐ कई दिन से मिरे ज़ेहन पे छाए हुए शख़्स
तू मुझे वस्ल के सपने न दिखा मेरी तरह
रात भर चाँद को अहवाल सुनाने के लिए
क्या ठहरती है दरीचों में हवा मेरी तरह
ज़िंदगी मेरी तरफ़ देख के ईमाँ से बता
एक भी शख़्स कोई तुझ को मिला मेरी तरह
तुंद और तेज़ हवाओं के 'इलाक़े में 'स'ईद'
ज़ीस्त करता है फ़क़त दिल का दिया मेरी तरह
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.