शाम ढले जो साए चलने लगते हैं
शाम ढले जो साए चलने लगते हैं
आदम-ज़ाद भी रंग बदलने लगते हैं
रात के पिछले पहर जो तीरगी बढ़ती है
हर इक बाम से चाँद निकलने लगते हैं
लहजों में तो ज़हर है उन साँपों का जो
दोस्त के रूप में घर में पलने लगते हैं
ख़ास धुआँ चेहरों पर दिखता है जब भी
दिल नफ़रत की आग में जलने लगते हैं
जब मीआ'द दिमाग़ की पूरी होती है
पाँव क़ब्र की जानिब चलने लगते हैं
जब तक़दीर ने खेल रचाना होता है
ख़ुश्क जगह पर पैर फिसलने लगते हैं
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.