Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

सरहदें अच्छी कि सरहद पे न रुकना अच्छा

इरफ़ान सिद्दीक़ी

सरहदें अच्छी कि सरहद पे न रुकना अच्छा

इरफ़ान सिद्दीक़ी

MORE BYइरफ़ान सिद्दीक़ी

    सरहदें अच्छी कि सरहद पे रुकना अच्छा

    सोचिए आदमी अच्छा कि परिंदा अच्छा

    आज तक हैं उसी कूचे में निगाहें आबाद

    सूरतें अच्छी चराग़ अच्छे दरीचा अच्छा

    एक चुल्लू से भरे घर का भला क्या होगा

    हम को भी नहर से प्यासा पलट आना अच्छा

    फूल चेहरों से भी प्यारे तो नहीं हैं जंगल

    शाम हो जाए तो बस्ती ही का रस्ता अच्छा

    रात भर रहता है ज़ख़्मों से चराग़ाँ दिल में

    रफ़्तगाँ तुम ने लगा रक्खा है मेला अच्छा

    जा के हम देख चुके बंद है दरवाज़ा-ए-शहर

    एक रात और ये रुकने का बहाना अच्छा

    Suggested Book
    Hoshiyari Dil-e-Nadan Bahut Karta Hai book cover

    Hoshiyari Dil-e-Nadan Bahut Karta Hai

    Author: Irfan Siddiqi
    Publication: Rekhta Publications (2023)
    Buy This Book

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    बोलिए