ऐसा करना दिल-ए-बेदार न वैसा करना
ऐसा करना दिल-ए-बेदार न वैसा करना
जैसे वो आँख कहे उस को मुहय्या करना
मेरी वहशत ने सिखाए हैं सबक़ जीने के
मुझ को आता है मुसीबत में गुज़ारा करना
उस का एहसास भरा लम्स है दरकार हमें
दस्त-ए-तक़दीर यही काम हमारा करना
अब तो बस एक ही धुन अपनी बनी रहती है
आते जाते किसी दरवेश को देखा करना
अपनी मर्ज़ी से वो करता है 'अताएँ 'जामी'
अच्छा होता नहीं हर बार तक़ाज़ा करना
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.