कब छोड़ना थी प्यार की मंज़िल उसे कहना
कब छोड़ना थी प्यार की मंज़िल उसे कहना
इक बात ने बदला है मिरा दिल उसे कहना
लड़ लड़ के हुए जाते हैं अन्दर से शिकस्ता
हम ख़ुद ही खड़े अपने मुक़ाबिल उसे कहना
क्या सोच के निकले थे समुंदर की तरफ़ हम
अब सोच रहे हैं सर-ए-साहिल उसे कहना
आसान नहीं राह-ए-त'अल्लुक़ से पलटना
कुछ काम हुआ करते हैं मुश्किल उसे कहना
झूठा न फ़रेबी है तिरा चाहने वाला
बस ये कि नहीं था तिरे क़ाबिल उसे कहना
ख़ाइफ़ है भला किस लिए रफ़्तार से मेरी
मैं हूँ ही नहीं दौड़ में शामिल उसे कहना
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.