Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

समुंदरों के दरमियान सो गए

जमाल एहसानी

समुंदरों के दरमियान सो गए

जमाल एहसानी

MORE BYजमाल एहसानी

    समुंदरों के दरमियान सो गए

    थके हुए जहाज़-रान सो गए

    दरीचा एक हौले हौले खुल गया

    जब उस गली के सब मकान सो गए

    सुलगती दोपहर में सब दुकान-दार

    खुली ही छोड़ कर दुकान सो गए

    फिर आज इक सितारा जागता रहा

    फिर आज सात आसमान सो गए

    हवा चली खुले समुंदरों के बीच

    थकन से चूर बादबान सो गए

    सहर हुई तो रेगज़ार जाग उठा

    मगर तमाम सारबान सो गए

    उस आँख की पनाह अब नहीं नसीब

    पलक पलक वो साएबान सो गए

    'जमाल' आख़िर ऐसी आदतें भी क्या

    कि घर में शाम ही से आन सो गए

    Suggested Book
    Akelepan Ki Intiha book cover

    Akelepan Ki Intiha

    Author: Jamal Ehsani
    Publication: Rekhta Publications (2018)
    Buy This Book

    संबंधित टैग

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    बोलिए