Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

जिन पर भी आप माइल-ए-लुत्फ़-ओ-करम हुए

ज़ामिन जाफ़री

जिन पर भी आप माइल-ए-लुत्फ़-ओ-करम हुए

ज़ामिन जाफ़री

MORE BYज़ामिन जाफ़री

    रोचक तथ्य

    غالب کا مصرع طرح ’’وہ لوگ رفتہ رفتہ سراپا الم ہوئے‘‘۔

    जिन पर भी आप माइल-ए-लुत्फ़-ओ-करम हुए

    वह लोग रफ़्ता रफ़्ता सरापा अलम हुए

    मजनूँ बहुत शरीफ़ थे राज़ी ब-ग़म हुए

    लैला थीं ख़ुश-नसीब कि वो थे हम हुए

    ये सब सफ़ीर मग़रिबी जम्हूरियत के हैं

    रॉकेट हुए जहाज़ हुए टैंक बम हुए

    वो मुस्कुरा के देख रहे हैं रक़ीब को

    लगता है ये भी राही-ए-मुल्क-ए-'अदम हुए

    तारीख़ है गवाह कि दरबार-ए-हुस्न में

    गड़बड़ हुई है दीदा-ओ-दिल जब बहम हुए

    नक़्श-ए-क़दम पे जब असदुल्लाह के चले

    जाम-ए-सिफ़ाल जितने भी थे जाम-ए-जम हुए

    दो-रोज़ा ज़िंदगी में कहाँ होंगे ये गुनाह

    जो लिक्खे वो बताए कि कैसे रक़म हुए

    जब इर्तिबात उस निगह-ए-नाज़ से बढ़ा

    अहबाब भी हमारे ब-तदरीज कम हुए

    इंसानियत पे ज़ुल्म हुए हैं जो आज तक

    सारे ब-नाम-ए-'अद्ल ख़ुदा की क़सम हुए

    'ज़ामिन' सभी हैं 'अज़्मत-ए-'ग़ालिब' के मो'तरिफ़

    वो तुम हुए कि 'ज़ौक़' हुए या वो हम हुए

    स्रोत :

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए