इतना आसाँ नहीं मसनद पे बिठाया गया मैं
इतना आसाँ नहीं मसनद पे बिठाया गया मैं
शहर-ए-तोहमत तिरी गलियों में फिराया गया मैं
मेरे होने से यहाँ आई है पानी की बहार
शाख़-ए-गिर्या था सर-ए-दश्त लगाया गया मैं
ये तो अब इश्क़ में जी लगने लगा है कुछ कुछ
इस तरफ़ पहले-पहल घेर के लाया गया मैं
ख़ूब इतना था कि दीवार पकड़ कर निकला
उस से मिलने के लिए सूरत-ए-साया गया मैं
तुझ से कुछ कहने की हिम्मत ही नहीं थी वर्ना
एक मुद्दत तिरी दहलीज़ तक आया गया मैं
ख़ल्वत-ए-ख़ास में बुलवाने से पहले 'ताबिश'
आम लोगों में बहुत देर बिठाया गया मैं
Agar Main Sher Na Kahta
Buy This BookAdditional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.