हर इक स'ई-ए-ख़िरद बे-कार ठहरी
हर इक स'ई-ए-ख़िरद बे-कार ठहरी
जुनूँ की बात ही हर बार ठहरी
न जब अहल-ए-ख़िरद ने बात मानी
तो फिर शर्त-ए-सलीब-ओ-दार ठहरी
महक पहचानती है ख़ून-ए-दिल की
ज़मीन-ए-कूचा-ए-दिलदार ठहरी
तू ही ख़ुद देख शह-रग बच रही है
कहाँ आ कर तिरी तलवार ठहरी
जुनूँ को ढूँडने निकली तो हम पर
निगाह-ए-लम्हा-ए-बेदार ठहरी
कभी मक़्तल रहा होगा यक़ीनन
जहाँ ज़ंजीर की झंकार ठहरी
पिलाऊँ चाँद का अमृत कहाँ तक
ये दुनिया रोज़ की बीमार ठहरी
यही तो इम्तिहान-ए-रह-रवी है
तमन्ना दश्त के उस पार ठहरी
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.