हर सम्त चराग़ाँ सा था ज़ुल्मात से पहले
हर सम्त चराग़ाँ सा था ज़ुल्मात से पहले
देखी थी सहर हम ने भी इस रात से पहले
मे’यार-ए-सुख़न ज़ेर-ओ-बम-ए-नय तो नहीं है
हर नग़्मा फ़क़त चीख़ है जज़्बात से पहले
जिद्दत का चमन है उसी फ़नकार का हिस्सा
गुज़रा है जो सहरा-ए-रिवायात से पहले
हर राह ये कहती है यक़ीनन कोई सूरज
गुज़रा है दरख़्शानी-ए-ज़र्रात से पहले
यूँ चैन तो क़िस्मत में कभी भी न था लेकिन
ये हाल न था पुर्सिश-ए-हालात से पहले
हम ने भी ग़म-ए-ज़िंदगी सीने से लगाया
लेकिन ये हुआ तेरी मुलाक़ात से पहले
ये रंग ये बू जो हैं तिरी ज़ुल्फ़ का तलछट
मौहूम सा इक ख़्वाब थे उस रात से पहले
थे कितने ख़ुनक तेरी घनी ज़ुल्फ़ के साए
इन ग़म के सुलगते हुए लम्हात से पहले
थी मुल्क-कुशाई मिरे ईमाँ की रह-ओ-रस्म
इन ख़ानक़ही रस्म-ओ-रिवायात से पहले
रूदाद-ए-चमन इतनी है इक शो'ला 'नईमी'
उठ्ठा था नशेमन के मज़ाफ़ात से पहले
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.