Font by Mehr Nastaliq Web

aaj ik aur baras biit gayā us ke baġhair

jis ke hote hue hote the zamāne mere

रद करें डाउनलोड शेर

निगाह-ए-यार के मंतर नहीं समझता था

मोहम्मद मुस्तहसन जामी

निगाह-ए-यार के मंतर नहीं समझता था

मोहम्मद मुस्तहसन जामी

MORE BYमोहम्मद मुस्तहसन जामी

    निगाह-ए-यार के मंतर नहीं समझता था

    मैं उस की बात को फ़र-फ़र नहीं समझता था

    तमाम वक़्त गुज़रता था साहिलों से परे

    हमारे भेद समुंदर नहीं समझता था

    तिरे वुजूद से दुनिया सँवर चुकी थी मिरी

    तुझे मैं सिर्फ़ मुक़द्दर नहीं समझता था

    बहुत यक़ीं था मुझे ज़िंदगी के बारे में

    मगर मैं आप से बेहतर नहीं समझता था

    मिरी उदास हवाओं से आश्नाई थी

    वो पिछली रात का मंज़र नहीं समझता था

    किया ख़ुद उस के रवय्ये ने मुन्कशिफ़ मुझ पर

    मैं अव्वलन उसे पत्थर नहीं समझता था

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY
    Click on any word to get its meaning
    बोलिए